कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया बीजापुर - Balaji 36 News

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया बीजापुर


बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *