कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में इंद्रधनुषीय रंगारंग सांस्कृतिक संध्या


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर, में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव इंद्रधनुष का समापन दिनांक 28.11.2026 को धूमधाम से हुआ। विद्यालय के वृहद् मुख्यद्वार पर मुख्य अतिथि श्री प्रशांत कुमार ठाकुर (आई.पी.एस.) रायपुर (छ.ग.) का स्वागत अतिथि देवों भवः की पारंपरिक भारतीय शैली के साथ स्कूल की हेड गर्ल जिविषा जोशी, सभी हाऊस प्रीफेक्ट्स, चेयरमेन श्री एम. एम. त्रिपाठी, वाइस चेयरमेन श्री आनंद त्रिपाठी, सचिव श्री प्रमोद त्रिपाठी, प्रिंसिपल श्रीमती सविता त्रिपाठी ने किया। तत्पश्चात स्कूल के क्रीड़ाधिकारी श्री उमेश बघेल के नेतृत्व में स्टूडेंट काऊंसिल, पायलेटिंग, ड्रमीस्ट एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी माँ शारदा की आरती व उपस्थित गणमान्य अतिथिगण के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्त्यापण कर किया गया। मुख्य अतिथि तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा लय-ताल, साज-सज्जा एवं शंखनाद के साथ हनुमान चालीसा की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई।

शाला की प्रधानाचार्य श्रीमती सविता त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा द्वारा व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए। वर्तमान में शिक्षा का बहुआयामी उद्देश्य है, आज शिक्षा सिर्फ कॉपी-किताबों में सीमित न होकर प्रायोगिक क्रियाकलाप व तकनीकी क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, कम्प्यूटर, इंफॉरमेशन टेक्नालॉजी आदि रूपों में प्रसारित हो चुका है। हमारे विद्यालय के छात्र इन सभी क्षेत्रों में अपना विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

संस्था के वाइस चेयरमेन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी जी ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि आज हम कठोर संघर्ष के बाद ही इस ऊँचाई को छू पाए है उन्होंने अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए कहा ठोकरे खाने के बाद ही मनुष्य जीवन में सफल होता है इसलिए बाधाओं से न डरकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की सीख उन्होंने छात्रों को दी। सीखने की प्रवृत्ति के कारण ही आज हमारा देश विश्व पटल पर अपनी अमिट छबि बना चुका है। मुझे अपने शिक्षकों के विषय में यह बताते हुए भी गौरव की अनुभूति होती है कि वे अत्यंत कर्मठ, अनुभवी व अपने विषय में पारंगत है, जिसका प्रभाव छात्रों पर परिलक्षित होता है।मुख्य अतिथि श्री प्रशांत कुमार ठाकुर (आई.पी.एस.) रायपुर ने देशप्रेम को सर्वोपरि बताते हुए युवा पीढ़ी में शिक्षा के साथ-साथ अपने हृदय में देशप्रेम की भावना को जगाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज मैं के. पी. एस. में छात्रों की सीखने की इच्छा, रचनात्मकता और जुनून को देखते हुए पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूँ कि आप जीवन में जो कुछ चाहते हैं उसे अवश्य हासिल कर सकते हैं क्योंकि सभी कौशल एवं क्षमताएँ आपके अंदर मौजूद है, जिसे उकेरने में शाला के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। फलस्वरूप शाला ने समाज में ऐसे विशिष्ट पदों पर अधिकारियों को आसीन किया है जिससे न केवल भिलाई अपितु राष्ट्र गौरवान्वित है।

इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के लगभग 600 विद्यार्थियों ने अलग-अलग 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुतियाँ दी, जिसमें गणेश वंदना, मोर छत्तीसगढ़, मारो रंगीलों राजस्थान, शिव शक्ति, महक नेपाल की, शक्ति का प्रचंड स्वरूप, विट्ठल मौली, राधा के मनुहार, मस्ती की दुनिया, नृत्य मयी प्रतिमाएँ, क्वीन्स रीदम, कन कन में शिवशक्ति, फ्री स्टाईल हापर्स, मिष्ठी बंगला, शिव का साधक, साउथ इंडियन बीट्स, तराना, वंड्स बर्ड, पंजाब दा जश्न, गार्जियन्स ऑफ ग्लोरी, ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रथम पूज्य रिद्धि-सिद्धि के दाता गजानन की स्तुति ने वातावरण की भक्तिभाव से भर दिया। सेमी क्लासिकल कान्हा डांस में राधाकृष्ण के सुंदर भावभंगिमा के माध्यम से राधा के रूठने व कृष्ण के मनाने का खूबसूरत अंदाज भाव, लय एवं ताल द्वारा जब बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी तो सारा माहौल राधाकृष्ण की सुंदर लीला में डूब गया। बंगाली फोक डांस के माध्यम ने छात्रों ने प्रकृति की सुंदरता का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा आकर्षक मूर्ति डांस की प्रस्तुति को देख लोग मूर्तिवत हो गए।

भगवान शिव का परम तेजस्वी रूप जब अघोरी नृत्य के रूप में प्रस्तुति हुआ तो पूरा वातावरण शिवमय हो गया। घुंघरूओं की झंकार और ताल, लय एवं गति का अद्भुत संगम को दर्शाता तराना नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आधुनिक समाज के तनावपूर्ण जीवनशैली से त्रस्त लोग तनावमुक्त होने हेतु मनोरंजन की तलाश करते है और इसी उद्देश्य को पूर्ण करने का बीड़ा उठाया जोकर डांस ने जिसे देख दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। शक्ति स्वरूपा देवी महाकाली के रूद्र व प्रचंड रूप को धारणकर जब छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी तब लोगों में सकारात्मक शक्ति का संचार होता परिलक्षित हुआ। स्पैनिश संस्कृति को दर्शाता फ्लैमिंगो डांस की प्रस्तुति ने खूब तालियाँ बटोरी। जोश और उत्साह से भरे पंजाबी नृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

ईश्वर व भक्त के बीच एकात्मकता को प्रदर्शित करने वाला विठ्ठल नृत्य की भक्तिमय प्रस्तुति ने दर्शकदीर्घा को भक्तिभाव से ओत-प्रोत कर दिया। शिव बिना शक्ति अधूरी है और शक्ति बिना शिव शून्य यही अर्धनारीश्वर का शाश्वत सत्य हैं। छात्र-छात्राओं की इस प्रस्तुति से समूचा माहौल शिवाय नाम से गूंज उठा। भारत की शक्ति, शौर्य, शान के प्रतीक भारतीय सेना के तीन मुख्य स्तंभ थल, जल और वायुसेवा की देश के प्रति समर्पण, बलिदान अदम्य साहस का परचम लहराते छात्रों का मंच पर जोश व उत्साह के साथ प्रदर्शन दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगा दी।इस कार्यक्रम की प्रत्येक प्रस्तुति आकर्षक रही जो समां को शुरू से अंत तक बाँधे रहा। इनमें से मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहा छात्रों के द्वारा प्रभावशाली मुखोद्‌गार के साथ एल.ई.डी. में छात्र-छात्राओं के कई दिनों से चल रहे वार्षिकोत्सव की प्रेक्टिस के रील्स जिसमें छात्रों व शिक्षकों के बीच तालमेल तथा उनके कठिन परिश्रम दृष्टिगोचर हो रहे थे।

मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्कूल के 105 छात्रों को 10 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

जिसमें आई.आई.टी.जे.ई. मेन्स क्वालिफायर्स में पूर्वा लहरे, अथर्व बिचपुरिया, भावना भारती, आदित्य गुप्ता, प्रशांत साहू, रितेश भारती, अभिदित्य महोबिया, शाश्वत शुक्ला, पूर्वी साहू, दीपांशी सिंग, सौम्या, भावेश कोसले, सिद्धेश देशपांडे, तनुज बारीक, अथर्व चंद्राकर, पुलकित चंद्राकर तथा जे. ई. एडवांस क्वालिफायर्स युवराज चौहान, संदेश जैन, प्रियांशु कश्यप, अभिनव केशवानी, आयुष कुमार साहू, नीट क्वालिफायर्स सौम्या मिश्रा, राशिदास, आरुषि शर्मा, दीप्ति, वसुंधरा अग्रवाल, आदित्य कुमार महोबिया, अर्चना बंजारे, शांतनु बैस, अक्षय अग्रवाल आदि रहें। क्लैट एंड सी.ए. फाउडेशन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र रहे तनिशका प्रियदर्शनी, वेद अग्रवाल, कमलेश अड़वानी, यशजीत साहू, आयुष मिश्रा, एस दुष्यंत, मन्नत मोर, अंश अग्रवाल, रूपल महेश्वरी, तुप्ति भोई, अंश केशरवानी।

खेलकूद में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले छात्रों को भी नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया हैं। जिसमें आकाश (रोलर स्कैटिंग), अंशदीप सिंग (कराटे), आदित्य रंजन सिंग (कराटे), मोहित मस्टावार (आरचरी), पूर्व कुमार साहू (आरचरी) आदि।

जिसमें कक्षा छठवीं से नौवीं के दस विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम हेतु छात्रवृत्ति

प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कक्षा ग्यारहवीं के 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कक्षा बारहवीं के 34 मेघावीं विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया जिनमें आन्या गोसाइन, युशिता बापूजी, ओमकार, वर्षा तिवारी, युक्ति शर्मा, अभिज्ञान, अनुज पालिवाल, आयुष रामटेके, आयुष वर्मा, हर्षित काटेकर, केतन साहू, प्रनय कुमार साहू, सारांश सिंग, शिवम हलदर, जिनिषा राठौर, निशिका सोनारे, अमन सिंग गौतम, लक्ष्य गंगवानी, लीवेन वर्मा, सोवित मिश्रा, अर्जव जैन, स्नेहल अग्रवाल, अतुल साहू, तरनशिका सिंग, अलीना जागीदार, ओजस्वी साहू, सुनिधि जैन, रोशिका वर्मा, काश्वी त्रिपाठी, कृति मंडल, बबलीन कौर, पलक सोनी, तनिष्का साहू, नील तुराखिया, रिद्धि जायसवाल आदि रहें।

शाला के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमेन श्री एम. एम. त्रिपाठी, वाइस चेयरमेन श्री आनंद त्रिपाठी, सचिव श्री प्रमोद त्रिपाठी, प्रिंसिपल श्रीमती सविता त्रिपाठी, वाइस प्रिंसिपल द्वय श्रीमती रीता थॉमस, श्रीमती शिल्पी त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित थे।

संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में म्यूजिक व आर्ट कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा, श्री प्रकाश उमरे, श्री भुवनेश्वर साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती राजेश्वरी देवांगन, गर्विता दत्ता, अंकिता गोपाले, नीलम साहू, भूपेन्द्र साहू, सुनील सिहोरे, अजीत बेनर्जी, के. सुनील, तबलावादक भूपेन्द्र साहू एवं शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती स्वाति जॉन, श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, श्रीमती मधुमिता,

श्रीमती अनिता राठी, श्रीमती अदितिकर, रश्मिशर्मा के प्रभावशाली मुखोद्‌गार द्वारा किया गया। के. पी.एस. के छात्र-छात्राओं में शरण्या, देबोश्री, काश्वी, अद्विका, जिविषा, सुनिधि, रिद्धिमा, सुहाना, आकीफा, श्रेया, वैभवी, यशस्वी, अदिति, अगम्या, ईशिका, प्रेमांशिका ने कंठस्थ वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की हेड गर्ल जिविषा जोशी द्वारा मुख्य अतिथि एवं शहर के उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पत्रक कर्मचारियों का उनकी उपस्थिति के लिए शाला परिवार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *