CG – रायपुर से महाकुम्भ जा रही यात्री बस हुई दर्दनाक हादसे की शिकार, तीन लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर….. - Balaji 36 News

CG – रायपुर से महाकुम्भ जा रही यात्री बस हुई दर्दनाक हादसे की शिकार, तीन लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर…..


पेंड्रा। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से प्रयागराज महाकुम्भ जा रही यात्री बस बड़े हादसे की शिकार हो गयी। कोयले से भरे ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा भिड़ी। घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, वहीं दर्जन भर यात्रियों को गंभीर चोट भी आयी है। घटना पेंड्रा के खैरझिठी वेंकटनगर की है, जहां छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर यात्री बस हादसे का शिकार हो गयी।

आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया। सड़क हादसे के बाद सड़क के दोनों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक रायपुर से रात 11 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस से कई यात्री प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए निकले थे। सुबह 5 बजे के आसपास गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचे। यहां रोड किनारे एक चाय दुकान पर बस ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। सभी यात्री वहां फ्रेश हुए और चाय पी।

बताया जा रहा है कि चाय दुकान पर बस का ड्राइवर बदल गया। रायपुर से जो ड्राइवर बस चलाकर आ रहा था वो वहीं रुक गया, उसके बाद दूसरा ड्राइवर पेंड्रा से बस चलाने लगा। गाड़ी कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा पर जीरो बॉर्डर क्षेत्र में बस, कोयला लोड खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की जान चली गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *