स्वदेशी जागरण मंच के अंतर्गत 9 विभाग स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

भिलाई/स्वदेशी जागरण मंच के विभिन्न विभाग राष्ट्रहित, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इन विभागों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, युवाओं एवं उद्यमियों को जागरूक करने तथा देश की आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय सह संगठक श्री सतीश कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वदेशी जागरण मंच का मूल उद्देश्य देश में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भारतीय उद्योगों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करना और देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए मंच के अंतर्गत
स्वादेशी व्यापार मंच व्यापारियों के हित व व्यापार के हित के लिए सक्रिय है और इसी कड़ी में पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अजय भसीन को स्वदेशी व्यापारी मंच का प्रदेश संगठक व गार्गी शंकर मिश्रा जी को सह संगठक का दायित्व सौपा जा रहा है।
साथ ही 21 सदस्यों की एक टीम की घोषणा भी की गई।
प्रदेश के 21 ऐसे व्यापारियों का सम्मान किया गया जिन्होंने संघर्ष से सफलता के उच्च शिखर पर आज अपना परचम लहराया है।
शिक्षा जगत से श्री आई पी मिश्रा व संतोष रुंगटा जी ,उद्योग से सुंदर बंसल जी,दिनकर बासोटिया जी,सुरेश जैन जी,निलाद्री शाह जी,अजीत सिंह जी,संतोष अग्रवाल जी व अन्य क्षेत्रों से कैलाश बत्रा जी,सुनील बालानी जी,महेश दरयानी जी,विक्की लोहाना जी,अनिल शर्मा जी,सुनील मध्यानी जी,कांतिलाल बोथरा जी,प्रकाश सांखला जी,जितेंद्र नाहर जी,सुभाष अग्रवाल जी,श्रीचंद बत्रा जी व सी ए प्रदीप पाल जी को छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न से सम्मानित किया गया।
मंच के नौ विभाग एवं उनके प्रमुख कार्य
स्वदेशी व्यापारी मंच
व्यापारियों को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ना, स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहित करना, भारतीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना तथा व्यापारियों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना।
YoungGeneration Bharat
युवाओं के नेतृत्व में चलने वाला एक राष्ट्र-निर्माण आंदोलन
स्वदेशी वित्त सलाहकार परिषद
स्वदेशी वित्त सलाहकार परिषद देश के वित्त पेशेवरों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, और वित्तीय सलाहकारों को एक मंच पर लाता है।
भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम
भारतीय उद्योग, तकनीकी क्षमता, औद्योगिक नवाचार और स्वदेशी तकनीक को प्रोत्साहित करना।
स्वदेशी उत्पाद प्रमाणीकरण परिषद
स्वदेशी उत्पादों को प्रमाणित करता है।
मंच का संदेश है कि स्वदेशी केवल वस्तुओं की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के श्रमिकों, कारीगरों, किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों के परिश्रम का सम्मान करने तथा भारत की आर्थिक शक्ति को मजबूत बनाने का संकल्प है।
सहकार भारती
सहकारिता के माध्यम से समाज के आर्थिक सशक्तीकरण, छोटे व्यापारियों, उत्पादकों एवं उद्यमियों को संगठित करने तथा सहयोग आधारित आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य करना।स्वदेशी मेला
स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों, लघु उद्योगों और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना। उपभोक्ताओं को भारतीय उत्पादों से परिचित कराना और स्थानीय व्यापार को नई पहचान दिलाना। भारत ग्लोबलइंडस्ट्रीज फोरमभारतीय उद्योग, तकनीकी क्षमता, औद्योगिक नवाचार और स्वदेशी तकनीक को प्रोत्साहित करना। तकनीकी विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत के बीच समन्वय स्थापित कर भारत की औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना।
सम्पूर्ण कार्यक्रम होटल अमित पार्क में सम्पन्न हुआ।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना जन सम्पर्क अधिकारी शंकर सचदेव व निरंकार सिंह ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *