दर्दनाक हादसा : पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला...परिजनों ने नेशनल हाईवे 53 पर किया चक्का जाम - Balaji 36 News

दर्दनाक हादसा : पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला…परिजनों ने नेशनल हाईवे 53 पर किया चक्का जाम


महासमुंद :  महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों युवक पास के गांव के रहने वाले थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बसना पुलिस थाना क्षेत्र की घटना.

वहीं इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने महासमुन्द जिले के छुईपाली टोल नाका के पास दुर्घटना में मृत युवकों का शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे 53 को चक्का जाम कर दिया है. हाईवे पर चक्का जाम होने से दोनों और वाहनों की कतारे लग गई.  मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे हैं और चक्का जाम करने वाले परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं. दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी. प्रशासन की ओर से चक्का जाम हटाने की कोशिश की जा रही है. वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है. मृतकों के परिवार जनों को मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम करने के बाद सामने आई है. फिलहाल पुलिस प्रशासन का कोई परीक्षा अभी तक सामने नहीं आ पाया है और चक्का जाम करने वाले लोगों को समझाइश देने की कोशिश जारी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *