CG - लाल आतंक ने ली अपने ही साथी की जान : 25 लाख के इनामी नक्सली की हत्या...जंगल में मिली लाश..!! - Balaji 36 News

CG – लाल आतंक ने ली अपने ही साथी की जान : 25 लाख के इनामी नक्सली की हत्या…जंगल में मिली लाश..!!


बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में कुख्यात नक्सली को उसके ही साथियों ने मौत के घाट उतार दिया है। मृतक छोटू खैरवार 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली था और वह बलरामपुर में कई नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। उसका शव झारखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमगांव जंगल से बरामद किया गया है।

यह घटना छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के लातेहार जिले की है। बताया जा रहा कि माओवादियों के आपसी विवाद में कुख्यात नक्सली छोटू खैरवार की हत्या हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *