विधायक गजेंद्र की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी सौगात - दुर्ग में मल्टीलेवल पार्किंग, केनाल रोड और चंडी मंदिर रोड चौड़ीकरण की घोषणा - Balaji 36 News

विधायक गजेंद्र की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी सौगात – दुर्ग में मल्टीलेवल पार्किंग, केनाल रोड और चंडी मंदिर रोड चौड़ीकरण की घोषणा


*सीएम साय के स्वागत उमड़ा सैलाब, रोड शो में घर से लोगों ने बरसाये फूल*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए कभी राशि की कमी नही होगी*

दुर्ग। दुर्ग शहर में विकास कार्यों के भूमिपूजन में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज फिर सौगात दिए। विधायक गजेंद्र यादव की मांग को पूरा करने की घोषणा कर दुर्गवासियो की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा कर दिए। सरकार बनने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री का का शहर के नागरिकों ने जमकर स्वागत अभिनन्दन किये। चंडी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक नागरिकों ने सीएम साय पर फूल की पंखुड़ीयां बरसाकर अभिवादन करते रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग प्राचीन चंडी मंदिर में मां चंडिका के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना किये।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। उन्होने नगर निगम द्वारा मठपारा वार्ड क्रं-3 स्थित कबड्डी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 22 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने भूमिपूजन किये। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव,वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर धीरज बाकलीवाल,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मठपारा वार्ड पार्षद नरेन्द्र बंजारे, दिनेश देवांगन, लीना देवांगन, दीपक साहू, देवनारायण चंद्राकर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए कभी राशि की कमी नही होगी। विधायक गजेंद्र यादव की पहल राज्य सरकार ने 8 महीने के कार्यकाल के अंतराल में ही दुर्ग विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 176 काम के लिए 43 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी जा चूकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना,पीएम आवास योजना व अन्य योजनाओं का जिक्र करतेे डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल ने भी जनता को सम्बोधित किये।

*विधायक गजेंद्र ने रखी मांग, मुख्यमंत्री ने कर दी घोषणा* –

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव ने स्वागत भाषण में कहा की मान. विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग शहर में विकास नये स्थापित होने जा रहा है। मात्र 8 माह में इतने विकास कार्य की सौगात मिलना हमारे लिए उपलब्धि है। दुर्ग की जनता की सहूलियत के लिए मेरे हर मांग को मुख्यमंत्री जी पूरा करते है, उन्होंने आज मंच में आज इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग, साइंस कॉलेज के बगल से रेलवे स्टेशन तक केनाल रोड निर्माण तथा चंडी मंदिर से नयापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की मांग किये जिसे पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से किये।

*इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन* –
उरला में खेल मैदान का विकास ,सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क चौक में विकास, शहर के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण ,विभिन्न वार्डो में डामरीकरण एवं पेवर ब्लॉक ,गयानगर 33 के.वी. पावर स्टेशन के पास डॉ. बीआर अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण,वार्ड 15 सतनाम भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण,शहर के विभिन्न वार्डो में सड़क, नाली निर्माण-59,वार्ड क्र. 32 शिक्षक नगर में पानी टंकी एवं वाटर सप्लाई पाईप लाईन ,भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना,गोंडवाना भवन के प्रथम तल में अतिरिक्त हॉल निर्माण,विधायक निधि अंतर्गत विभिन्न विकास,प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य शामिल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *