8 एवं 9 अगस्त को कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में वैश्विक विचारों का मंच


 

दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) सम्मेलन

“किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वैश्विक सोच, नेतृत्व और निर्णय क्षमता विकसित करने की अनूठी पहल” कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में आयोजित MUN के वृहद एवं गरिमामय समारोह में शाला के

विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रभावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए गणमान्य अतिथियों को शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री एम. एम. त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी, सचिव श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, शाला की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी, द्वय उपप्राचार्या श्रीमती रीता थॉमस, श्रीमती शिल्पी त्रिपाठी तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की गरिमा, भव्यता एवं आकर्षण को और अधिक बढ़ाते हुए केपीएस के प्रतिभावान विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक एवं शानदार सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्व मंच की कार्यप्रणाली को समझने, अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने, दूसरों के विचारों को समझने और वैश्विक समस्याओं के समाधान पर चिंतन करने का जीवंत अवसर होगा

इस प्रतिष्ठित आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं, भाग लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के समकालीन विषयों पर विचार विमर्श करेंगे तथा संयुक्त राष्ट्र के कार्यप्रणाली का अनुभव साझा करेंगे। यह आयोजन चंडीगढ़ के सुरामी इवेंट्स के द्वारा किया जा रहा है। केपीएस नेहरू नगर MUN के इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग चार सौ पचास से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिनमें केपीएस नेहरू नगर केपीएस उतई, दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई, दिल्ली पब्लिक स्कूल दुर्ग, केपीएस डूंडा रायपुर, के पीएस दुर्ग, राजकुमार कॉलेज श्री शंकरा सेक्टर 10 भिलाई, शंकराचार्य विद्यालय हुडको, नारायणा स्कूल, दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय आदि शामिल हैं।

इस दो दिवसीय MUN सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। विद्यार्थी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा, तर्क-वितर्क एवं विचार-विमर्श करेंगे।

केपीएस नेहरू नगर की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी ने कहा कि इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक

चिंतन एवं प्रभावी संवाद तथा सार्वजनिक भाषण का कौशल विकसित होगा । विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि आज का विद्यार्थी केवल कल का नागरिक नहीं, बल्कि कल का नेतृत्वकर्ता है। इसलिए उसके भीतर ज्ञान के साथ-साथ दृष्टि, विवेक, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना । इस महत्वपूर्ण आयोजन में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन की।मुख्य अतिथि श्री आई.पी. मिश्रा जी संस्थापक एवं चेयरमैन, SGES श्री रिकेश सेन जी सदस्य, CGLA श्री विजय कुमार गुप्ता जी मैनेजिंग डायरेक्टर, BK Group विशिष्ट अतिथि

श्री एम.एम. त्रिपाठी जी चेयरमैन, KES

श्री आनंद त्रिपाठी जी वाइस चेयरमैन, KES

श्री प्रमोद त्रिपाठी जी

सचिव, KES

MUN की समितियां संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली के अनुरूप ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न समितियों में विभाजित किया जाएगा।

इन समितियों में मानवाधिकार परिषद, महिला स्थिति आयोग, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, पर्यावरण से संबंधित मंच तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा भारतीय समितियां के अंतर्गत लोकसभा खेल समिति आईपीएल काल्पनिक समिति मार्बल अंतरराष्ट्रीय प्रेस के तहत फोटोग्राफी आदि समितियां संलग्न हैं।

विद्यार्थी संबंधित समितियों में अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर विचार रखेंगे और समाधान के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय किस प्रकार विचार-विमर्श, संवाद, तर्क और सहमति के माध्यम से लिए जाते हैं।

कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के चेरमेन श्री एम. एम. त्रिपाठी जी ने कहा कि “मंच छोटा हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों के सपने वैश्विक होने चाहिए”

कृष्णा पब्लिक स्कूल का यह MUN सम्मेलन इस सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन और भविष्य के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार जैन ने कहा कि

जब कोई विद्यार्थी किसी अंतरराष्ट्रीय विषय पर शोध करता है, मंच पर खड़े होकर सैकड़ों विद्यार्थियों के सामने अपनी बात रखता है, दूसरे प्रतिनिधि के तर्क को सुनता है और फिर संवाद के माध्यम से समाधान तलाशता है, तो उसके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, नेतृत्व और जिम्मेदारी का निर्माण होता है।

कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के वाइस चेयरमैन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि –

“हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी केवल दुनिया को पढ़ें नहीं, बल्कि दुनिया को समझें; केवल प्रश्नों के उत्तर याद न करें, बल्कि नए समाधान खोजें; केवल मंच पर बोलें नहीं, बल्कि अपनी बात से सकारात्मक परिवर्तन लाने का साहस रखें।”

MUN के इस आयोजन में मंच संचालन करते हुए श्रीमती स्वाति जॉन, श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, श्रीमती स्मिता

सारदा ने अपने मुखोद्गार से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक शाला के शिक्षक श्री सुजीत सिंह एवं उनके सहयोगी रहे छात्र छात्राएँ आयरा अन्सारी, आयुष शर्मा, व्योम त्रिपाठी, संजना रॉय, दिया चटर्जी, अनाकाशी, सौम्या ध्रुव आदि के द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *