छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि महोत्सव, सांसद विजय बघेल ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित


https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1

 

धमधा। वार्ड क्रमांक 10 स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम धन्वंतरि मंदिर परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, पंचम वार्षिकोत्सव एवं ऊ साई संस्कृति उत्तर धमधा विद्यालय के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर धन्वंतरि महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने लक्ष्मी माता, काली माता एवं सरस्वती माता के एक साथ विराजमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवशक्ति काटा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति द्वारा सांसद विजय बघेल का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। सांसद ने कल्याण सिंह चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सुवा नृत्य प्रस्तुत करने वाले ब्रीजापुर दल को सांसद ने पुरस्कृत किया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सांसद विजय बघेल ने महाप्रसादी ग्रहण की।

अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज धनतेरस का पावन पर्व है। मैं कामना करता हूं कि आप सभी के घरों में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। भगवान धन्वंतरि सभी को स्वस्थ एवं निरोगी रखें। आप सभी दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर का निर्माण एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी में संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी को धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कल्याण सिंह चौहान, नरेश साहू, पवन देवांगन, लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, वीर ताम्रकार, श्वेता प्रशांत अग्रवाल, तुलसी पटेल, श्वेता शर्मा, सुंदर लाल साहू, राजेश कुमार राजपूत, कुमारी बाई टोंडू, बद्री पटेल, माहेश्वरी गोस्वामी, शीला तिवारी एवं गांधारी कहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *