लीज एवं सब-लीज नवीनीकरण नीति में राहत पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सांसद विजय बघेल का किया अभिनंदन - Balaji 36 News

लीज एवं सब-लीज नवीनीकरण नीति में राहत पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सांसद विजय बघेल का किया अभिनंदन


 

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vijay Baghel के सेक्टर-5 स्थित निवास कार्यालय में हिन्दू मिलन मंदिर प्रगति नगर रिसाली, भारत सेवा आश्रम एवं काली बाड़ी समिति सेक्टर-6 के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप क्षेत्र में लीज, सब-लीज, रिटेंशन तथा लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क से संबंधित नई नीति लागू कराने में सांसद के प्रयासों की सराहना की। हिन्दू मिलन मंदिर प्रगति नगर रिसाली एवं भारत सेवा आश्रम के पदाधिकारी अतनू बेनर्जी, पल्लेव चटर्जी, वीरेंद्र नाथ सरकार, परेश मंडल, सुभाष स्पहा, सोमेन फण्ड तथा चंदन ने कहा कि भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में लीज एवं सब-लीज नवीनीकरण शुल्क में पिछले वर्षों के दौरान हुई कई गुना वृद्धि से सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं में व्यापक असंतोष व्याप्त था। नई नीति के अंतर्गत सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं के लिए मात्र एक रुपये की टोकन राशि पर लीज आवंटन एवं नवीनीकरण का मार्ग प्रशस्त होने से इन संस्थाओं में उत्साह और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है। पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद विजय बघेल ने इस महत्वपूर्ण विषय को लगातार प्रमुखता से उठाया तथा दिल्ली में इस्पात मंत्रालय से लेकर विभिन्न स्तरों पर इसकी प्रभावी पैरवी की। उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष बार-बार इस मुद्दे को रखते हुए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को राहत प्रदान करने की मांग की। उनके निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल का ही परिणाम है कि नई नीति लागू हो सकी, जिससे अनेक संस्थाओं को बड़ी राहत मिलेगी। नई नीति लागू होने पर काली बाड़ी समिति सेक्टर-6 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सांसद विजय बघेल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. दीप चटर्जी, विश्वजीत दास, सत्यजीत दास, तारणभट्ट चटर्जी, सुमित चटर्जी, सोना दास, बाबी दास, गोविंद दास, अरुण भट्टाचार्य, शमीर घोंसला, राखी राय एवं जयन्तो राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे। नई नीति से समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं को राहत मिलने के साथ-साथ उनकी गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *