https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
चौकी जेवरा सिरसा अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को तीन युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने और उनमें से एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपहरण, दुष्कर्म एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तीन युवक नाबालिग बालिका को अपने साथ ले गए थे, जिनमें से एक युवक द्वारा बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया।
पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है