खनिज विभाग की कार्यवाही दो क्रशर जप्त कर खदान संचालन कराया बंद - Balaji 36 News

खनिज विभाग की कार्यवाही दो क्रशर जप्त कर खदान संचालन कराया बंद


रायपुर। खनिज विभाग द्वारा निरंतर अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग की टीम ने डुलना, गोबरा नवापारा स्थित निम्न श्रेणी चूनापत्थर खदानों व क्रशर/भंडारण क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो क्रशर जप्त किये गये तथा खदान संचालन बंद कराया गया। दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के अधीन अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *