भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल, जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक शासनकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप भवन, भिलाई तथा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारधा स्थित रुक्खडनाथ धाम में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, सहसंयोजक दया सिंह एवं सीरीश अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप भवन में भगवान हनुमान, भगवान शिव, प्रभु श्रीराम-जानकी, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं मां जगदंबा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आम के पौधों का रोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन विरले नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने दीर्घकाल तक जनसेवा करते हुए राष्ट्र को नई दिशा, नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है तथा विश्व समुदाय भारत की विकास यात्रा को सम्मान और आशा की दृष्टि से देख रहा है। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इसके पश्चात सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारधा स्थित रुक्खडनाथ धाम पहुंचे। यहां पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा बाबा रुक्खडनाथ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में सरस्वती बंजारे, ईश्वर सिंह ठाकुर, रविशंकर सिंह, नटवर लाल ताम्रकार, सतीश साहू, प्रेमलाल साहू, योगेंद्र सिंह, चन्ना केश्वलु, विनोद सिंह, विपिन शर्मा (सरपंच) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व एवं जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ, कनिष्ठ, जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
