CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों का तबादला आदेश जारी - Balaji 36 News

CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों का तबादला आदेश जारी


गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को सिटी कोतवाली गरियाबंद से थाना प्रभारी जुगाड़ भेजा गया है, जबकि निरीक्षक शिशिर पाण्डेय को रक्षित केंद्र गरियाबंद से सिटी कोतवाली गरियाबंद का थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक शिवशंकर हुर्री को थाना प्रभारी मैनपुर से रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध साइबर सेल में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी मैनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सब इंस्पेक्टर यदु राज ठाकुर को थाना प्रभारी जुगाड़ से रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध साइबर सेल भेजा गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर संत राम साहू को सिटी कोतवाली गरियाबंद से थाना राजिम पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *