ACCIDENT:-वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत, दो घायल - Balaji 36 News

ACCIDENT:-वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत, दो घायल


ठाणे।  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *