OLX के नाम पर 2 लाख की ऑनलाइन ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार


 रायपुर। रायपुर पुलिस को ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग UPI ID के जरिए कुल 2 लाख रुपए की ठगी कर मोबाइल बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *