चन्द्रमणि बुद्ध विहार मे मनाई जायेगी डा.बाबासाहेब आम्बेडकर की 135वीं जयंती - Balaji 36 News

चन्द्रमणि बुद्ध विहार मे मनाई जायेगी डा.बाबासाहेब आम्बेडकर की 135वीं जयंती


दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया और चन्द्रमणि जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान मे होगा आयोजन

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर के नेतृत्व व निर्देशन मे छ.ग.राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम, महासचिव नरेन्द्र खोब्रागड़े व चन्द्रमणि जनकल्याण समिति की अध्यक्ष अनिता मेश्राम व गौतम खोब्रागड़े ने बताया कि इस वर्ष 14 अप्रैल को दोनो संस्थाओ द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती संयुक्त रूप से चन्द्रमणि बुद्ध विहार परिसर तीन दर्शन मंदिर के पास कैम्प 1 भिलाई मे संध्या 7 बजे आयोजित की जा रही है जिसमे संविधान की मूल भावना के अनुरूप मानवीय दृष्टिकोण को सर्वोपरि रखते हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा इसके अतिरिक्त विभिन्न समाज के प्रतिनिधियो की उपस्थिति मे बच्चो द्वारा भारतीय संविधान पर व्याख्यान व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की जावेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *