खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित - Balaji 36 News

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित


पाटन – पाटन नगर के अंतर्गत एक नागरिक द्वारा शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले अपने उपाध्यक्ष व पार्षदों की टीम के साथ रायपुर से पाटन लौट रहे थे। रास्ते में उनकी नजर इस घटना पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई।

इस सराहनीय और मानवता से परिपूर्ण कार्य को देखते हुए दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर एवं पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। समय रहते अगर हम किसी की मदद कर सकें तो यही सबसे बड़ी सेवा है। हमने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया है। आगे भी जरूरत पड़ने पर हम हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। जनसेवा ही प्रभु सेवा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आत्मघाती कदम उठाने से पहले जरूर अपने परिवार के बारे में सोचे, मरने से समस्या का समाधान नहीं होता है, बल्कि समस्या को मारने से समाधान होता है। और ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान ना हो, हर समस्या का समाधान है।

इस अवसर पर सीएसपी रघुनंदन राठौर, पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *