डायल-112 सेवा की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए - Balaji 36 News

डायल-112 सेवा की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए


 *डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

▪️ *आपातकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश*
▪️ *रात्रि गश्त एवं रिस्पांस टाइम सुधारने पर विशेष जोर*
▪️ *जनसुरक्षा से संबंधित मामलों में सतर्कता एवं समन्वय बढ़ाने के निर्देश*

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 26.03.2026 को डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले आपातकालीन कॉल पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिस्पांस टाइम में सुधार, घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए कहा गया।

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त बैठक के सफल आयोजन में डायल-112 के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग करें एवं पुलिस का सहयोग करें। पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

—0000—


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *