गैस एजेंसी में ग्राहकों को बाउंसरों के द्वारा मारपीट करने पर 03 बाउंसरों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही - Balaji 36 News

गैस एजेंसी में ग्राहकों को बाउंसरों के द्वारा मारपीट करने पर 03 बाउंसरों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


*गैस एजेंसी में लाइन लगाने को लेकर विवाद एवं धक्का-मुक्की की घटना*

▪️ *03 बाउंसरों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही*
▪️ *तत्काल कार्रवाई कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया*
▪️ *क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम*

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 25.03.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत शताक्षी गैस एजेंसी खुर्सीपार में गैस सिलेंडर लेने आए ग्राहक संतोष कुमार बैठा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर खुर्सीपार द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह गैस लेने हेतु एजेंसी के सामने लाइन में खड़ा था। इसी दौरान लाइन में लगने की बात को लेकर एजेंसी के बाउंसरों द्वारा वाद-विवाद , धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना खुर्सीपार द्वारा मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी, छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :
गैस एजेंसी में लाइन लगाने को लेकर विवाद

▪️ घटनास्थल :
शताक्षी गैस एजेंसी, खुर्सीपार, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. हरिओम चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी हाथखोज भिलाई

2. विकास सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी खुर्सीपार

3. विक्की विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 01 छावनी

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिसके परिणामस्वरूप समय रहते विवाद को नियंत्रित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की गई।

—0000—


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *