पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक मनाई गई पुलिस होली - Balaji 36 News

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक मनाई गई पुलिस होली


▪️ पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया
▪️ संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न
▪️ जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की
▪️ आपसी सौहार्द, समन्वय एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजन

दिनांक 05.03.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मध्य आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *