CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत नाजुक - Balaji 36 News

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत नाजुक


बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रतनपुर से बेलतरा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *