बी डी एस ग्रुप ऑफ एजुकेशन का 20 वा वार्षिक समारोह सम्पन्न - Balaji 36 News

बी डी एस ग्रुप ऑफ एजुकेशन का 20 वा वार्षिक समारोह सम्पन्न


आईसेक्ट – सुपेला, बी डी एस कॉलेज एवं रमन आई टी आई द्वारा SPIRIT -2026 का आयोजन –
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आईसेक्ट – सुपेला, बी डी एस कॉलेज एवं रमन आई टी आई ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर संयुक्त तत्वाधान में SPIRIT -2026 तीन दिवसीय खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रिकेश सेन जी विधायक वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र एवं विशेष अतिथि श्रीमती स्मिता दो डके पार्षद वैशाली नगर, भिलाई जी साथ ही संस्था प्रमुख श्री अरविंदर सिंग जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रशासनिक प्रमुख द्वारा संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विधायक महोदय श्री रिकेश सेन जी ने स्टाफ का परिचय प्राप्त कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। अपने उद्बोधन में श्री सेन जी ने कॉलेज अनुशाहित वातावरण से प्रभावित हुए कहा कि कॉलेज में शिक्षा – प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा छात्रा – छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। एवं संस्था केंद्र व राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से भी प्रभावित हुए एवं सराहना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *