हेमचंद विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूचि में सेंट थॉमस महाविद्यालय को मिले 7 स्वर्ण पदक - Balaji 36 News

हेमचंद विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूचि में सेंट थॉमस महाविद्यालय को मिले 7 स्वर्ण पदक


हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-25 की प्रावीण्य सूचि जारी की गयी जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के 7 छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। एमए अंग्रेजी से वैभवी यदु, एमए मनोविज्ञान से मुस्कान खान एवं निवेदिता सिंह, एमएससी रसायन से रिया दत्ता शर्मा, एमएससी आईटी से दिव्या जायसवाल, बी. कॉम से गरिमा निर्मलकर एवं बीसीए से साक्षी चौरसिया ने प्रावीण्य सूचि में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस परिणाम से छात्रों की अध्ययन के प्रति रूचि एवं कठिन परिश्रम झलकता है। छात्रों की इस सफलता, में महाविद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक सुविधाओं का विशेष योगदान रहा है। शैक्षणिक के साथ ही महाविद्यालय में छात्रों के लिए खेल, कला एवं अनुसन्धान में भी अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में छात्रों के लिए निरतंर एक सहायता मंच उनकी सभी समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करता रहता है। महाविद्यालय प्रबंधन, महाविद्यालय के प्रशासक एवं प्राचार्य ने सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों को उनके सामूहिक प्रयासों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अपनी शुभकामनायें दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *