रायपुर – 30 दिसंबर 2025


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर ज़िला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा आयोजित 8वीं वार्षिक जिला रैली एवं शिविर का समापन दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को अत्यंत उत्साह , जोश और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ । यह तीन दिवसीय शिविर खारुन रेल विहार इंजीनियरिंग कॉलोनी रायपुर में आयोजित हुआ । जिसमें रायपुर ,बिलासपुर मंडल के लगभग 400 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स तथा अतिथियों ने सहभागिता की ।
अंतिम दिवस में शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का सफल समापन किया गया, जिनमें- गेट मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली , सलाद, ब्राइडल मेकअप शो, पीजेंट शो, शांति रैली, फैंसी ड्रेस तथा लोक नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं मुख्य आकर्षण रहे । प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल, नेतृत्व एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर अध्यक्षा सेक्रो रायपुर मंडल श्रीमती शिखा सिंह जी, मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद जी , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी एवं मंडल के अन्य शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
विजेताओं को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के करकमलों से पुरस्कृत किया गया । पूरे आयोजन का सफल संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया ।
समापन समारोह का संदेश –
तीन दिवसीय इस शिविर ने सभी प्रतिभागियों में “सीखो – सेवा करो – नेतृत्व करो ” के सिद्धांत को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस रैली ने नवयुवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया ।