भिलाई 03 चरोदा नगर निगम के वसुंधरा नगर दक्षिण उद्यान के समीप किया गया अटल परिसर का लोकार्पण। - Balaji 36 News

भिलाई 03 चरोदा नगर निगम के वसुंधरा नगर दक्षिण उद्यान के समीप किया गया अटल परिसर का लोकार्पण।


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की आदम कद प्रतिमा का आज 25 दिसंबर 2025 को निगम महापौर निर्मल कोसरे सहित क्षेत्र के समस्त गणमान्यजनों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनावरण संपन्न किया गया।

इस अवसर पर छ.ग. के मुख्यमंत्री जी के द्वारा राजधानी रायपुर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किये जाने के साथ ही वर्चुल तरीके से समस्त नगरीय निकायों में भी अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा अटल परिसर के रूप में प्रतिस्थापित की गयी।

नगर निगम मिलाई चरोदा महापौर ने कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि स्व. अटल जी का जन्म ग्वालियर में हुआ था, बेहद साधारण परिवार से निकलकर उन्होनें राजनीति में रहते हुए सब का विश्वास हासिल किया। उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त रहा। उनका जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उनके शब्द “हार नही मानूंगा रार नही ठाडूंगा काल के कपाल पर लिखता हूँ, मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ। इन पक्तियों को उद्वित करते हुये महापौर निर्मल कोसरे ने अपनी भावना व्यक्त की।

कार्यकम को नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीता साहू ने भी संबोधित करते हुए अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके छत्तीगढ़ राज्य निर्माण करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

इसके बाद प्रदेश की राजधानी में किये गये अटल परिसर लोकार्पण के साथ ही निगम क्षेत्र के वसुंधरा नगर उद्यान में नवनिर्मित स्थापित अटल जी की प्रतिमा को क्षेत्र के लिए समर्पित करने का कार्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों के द्वारा किया गया।

स्थानीय पार्षद अभिषेक वर्मा एवं निगम कमिश्नर ने भी कार्यकम को संबोधित कर अपने उद्‌गार व्यक्त किये। आज के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला प्रवक्ता श्री प्रेमलाल साहू, श्रीमती सुषमा जेठानी जिला महामंत्री, श्री श्याम सुंदर जायसवाल मंडल महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्राकर, पार्षद श्री तुलसी ध्रुव, श्री डे साहब वर्मा, श्री गुरूचरण सिंग, श्री सत्यप्रकाश शर्मा, श्री टेनेन्द्र ठाकरे, श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, श्रीमती नंदनी जांगडे, श्रीमती अपर्णा सुभ्रतोदास गुप्ता, श्रीमती’ डी. शोभारानी, पूर्व पार्षद श्री आशीष वर्मा, श्री डी वेंकट, श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष श्री ए. गौरीशंकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। वही नगर निगम की ओर से नगर निगम का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *