अटल स्मृति उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म शताब्दी हर्षोल्लास से मनाई गई - Balaji 36 News

अटल स्मृति उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म शताब्दी हर्षोल्लास से मनाई गई


अटल स्मृति उद्यान समिति के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जनशताब्दी अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय बघेल जी, सांसद (दुर्ग लोकसभा) रहे।
कार्यक्रम में श्री राम खिलावन साहू, श्री संजय बघेल, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद सिंह, श्री बंटी गुप्ता, श्रीमती शारदा गुप्ता, श्री राजा ठाकुर,, श्री भानु प्रताप सिंह, श्री सुधीर बंसल, श्री शुभम शर्मा एन धन राज, जलांधर सिंह भोजराज सिन्हा पार्षद अशोक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही अटल स्मृति उद्यान समिति के संयोजक श्री प्रदीप सेनगुप्ता, संरक्षक डॉ. अर्चना सेनगुप्ता, अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री विनोद बावनकसे, सचिव श्री राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी श्री नासिर भाई सहलाकर, सहलाकर छोटे लाल चौधरी जी, कोषाध्यक्ष श्री अतुल चक्रवर्ती, महामंत्री श्री परशराम साहू एवं समिति के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी सहित सभी अतिथियों द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की भावना को साकार करते हुए सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
अपने उद्बोधन में सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के एक महान, दूरदर्शी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज सभी ने मिलकर अटल स्मृति उद्यान को संवारने का कार्य किया है, जो इस क्षेत्र के नागरिकों और समिति की जागरूकता एवं अटल जी के प्रति गहरी श्रद्धा का परिचायक है।
उन्होंने भावुक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि जिन बेटियों ने छोटी उम्र में इस उद्यान से जुड़कर सेवा कार्य किया था, आज वे बड़ी होकर भी उसी भावनात्मक आस्था के साथ इस स्थल से जुड़ी हुई हैं।
सांसद श्री बघेल जी ने अटल जी के संघर्षों को स्मरण करते हुए कहा कि एक समय देश में “अटल–आडवाणी, कमल निशान, मांग रहा है हिंदुस्तान” का नारा गूंजता था। आज दुर्ग में अटल बिहारी वाजपेयी जी की विचारधारा और कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व में स्वीकृत सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे तथा आने वाले समय में अटल स्मृति उद्यान का स्वरूप और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *