भिलाई-चरौदा – नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से मिले निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार सुशासन सप्ताह शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन चरौदा में दिनांक 22-12-2025 किया गया। इस शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथापि जनसमस्या संबंधी लोगों के आवेदन स्वीकार किये।


शिविर में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा के प्रतिनिधि श्री सतीश साहू एवं श्री दिलीप पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दी। जहां सभी विभागों के काउंटर पर जाकर शासन प्रशासन की प्रचलित योजनाओं का किस प्रकार क्रियान्वयन किया जा रहा है देखा।
निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, सहायक अभियंता हेमंत साहू, उप अभियंता प्रभाकर शुक्ला, उप अभियंता मुकेश चंद्राकर, उप अभियंता मुकेश रात्रे सभी रिलपिकीय एवं फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।