बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री ओ.पी. चौधरी जी — छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री।
श्री विजय बघेल जी — दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद।
श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी — दुर्ग संभाग प्रभारी।
श्री रामजी भारती जी — भिलाई जिला प्रभारी।
श्री नीलू शर्मा जी — भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव प्रभारी।
श्री सूर्यकांत राठौर जी — भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव सह-प्रभारी।
श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी — भाजपा जिला अध्यक्ष।
भिलाई-चरोदा। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल की संगठनात्मक बैठक होटल आनंद सागर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नगर पालिक निगम चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक का शुभारंभ चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चरोदा मंडल आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर देते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंडल की ओर से पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी, दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी, दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, भिलाई जिला प्रभारी श्री रामजी भारती जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव प्रभारी श्री नीलू शर्मा जी एवं सह-प्रभारी श्री सूर्यकांत राठौर जी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल जी, भिलाई जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी जी, चरोदा मंडल प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह जी, सह-प्रभारी श्रीमती मंजूषा साहू जी, चरोदा मंडल अध्यक्ष श्री ए. गौरीशंकर जी, श्री विशाल चंद्राकर जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू जी की उपस्थिति रही।
बैठक में मंडल महामंत्री श्री राजेश कुमार मौर्य एवं श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, उपनेता प्रतिपक्ष श्री चंद्रप्रकाश पांडे जी, श्री प्रेमलाल साहू जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री परमजीत सिंह, श्रीमती प्रमिला टांडी, श्रीमती एम. अरुणा एवं श्री शिव पटनायक सहित पार्षदगण श्रीमती नंदिनी जांगड़े, श्रीमती शिवकुमारी यादव, श्रीमती निशा राजेश यादव, श्री अर्पण दास गुप्ता, श्रीमती शोभारानी, श्री सत्यप्रकाश शर्मा, श्री संजय यादव, श्रीमती छाया पार्षद, श्री राम रेड्डी, श्री पार्थो बाग, श्री कमल टांडी, श्री विवेक कुलश्रेष्ठ, श्री नारायण राव, श्री सुशील यादव, श्री तरुण परगनिया, श्री वेदप्रकाश पांडे,मलय बेनजी, रिति वर्मा,श्री टी. रमन्ना एवं श्री धीरेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती अनु वर्मा, श्रीमती ऊषा चौहान, श्री अंकित बनर्जी, श्री हेमराज साहू, श्री मनोज चक्रधारी, श्री बिट्टू मखीजा, श्रीमती कल्पना बाला सहित भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क तथा आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।