गांजा तस्करी मामले में पेशी पर आया बंदी कोर्ट से हुआ फरार, सिपाहियों ने खोले थे आरोपी के हाथ, जांच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

गांजा तस्करी मामले में पेशी पर आया बंदी कोर्ट से हुआ फरार, सिपाहियों ने खोले थे आरोपी के हाथ, जांच में जुटी पुलिस


रायपुर। रायपुर कोर्ट परिसर से गांजा तस्करी के आरोपी के फरार होने का एक गंभीर  मामला सामने आया है। जहां कोर्ट में पेशी पर लाए गए गांजा तस्करी के मामले के बंदी आशीष राजावत को जेल से न्यायालय लाया गया था। पेशी के दौरान सिपाहियों ने उसकी हथकड़ी खोल दी, जिसके बाद वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वहीं कहा जा रहा है कि सिपाहियों से सांठगांठ के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने ही आरोपी का हथकड़ी खोल दिया था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *