ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बदला 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, इन प्रश्नों की संख्या में हुई बढ़ोतरी….. - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बदला 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, इन प्रश्नों की संख्या में हुई बढ़ोतरी…..


रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, ज्ञानात्मक में 20%, अवबोधात्मक में 25%, अनु प्रयोगात्मक में 25%, विश्लेषणात्मक में 10%, मूल्यांकन में 10% और रचनात्मक में 10% अंक रखा गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 1-1 अंक का 15 प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों में दो अंक का तीन प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय – 2 सेक्सन में 3 प्रश्न 18 अंक का रहेगा।

उन्होंने बताया कि, दीर्घ उत्तरीय में 4 प्रश्न होगा, जिसमें सभी पर 5 अंक के हिसाब से कुल 20 नंबर का प्रश्न रहेगा। दीर्घ उत्तरीय 2 में 2 प्रश्न 5-5 अंक टोटल 10 अंक का होगा। अति दीर्घ उत्तरीय में एक सवाल 6 नंबर का रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *