आज दिनांक 05.12.2025 दिन शुक्रवार को लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल को जमीन के गाइड लाइन की दर में की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि के सुधार हेतु ज्ञापन देने सैकड़ों की संख्या में जमीन का व्यापार करने वाले समस्त व्यापारी किसान एवं आम आदमी पहुँचे एवं उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल जी एवं भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के अध्यक्ष ए. गौरी शंकर जी उपस्थित थे इसमें बिल्डर छोटे जमीन के कारोबारी दलाल किसान एवं आम आदमी जो कि जीवन काल में एक बार मकान बनाने हेतु जमीन खरीदते है वो भी उपस्थित थे 2025-26 की गाइड लाइन जो कि शासन द्वारा जारी की गई है उसमें की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण होने वाली परेशानी और जमीन में की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को क्रय करने के लिये निवेदन किया और आग्रह किया कि हमारी आवाज को शासन तक पहुँचाये ताकि शासन हमारी परेशानी को समझ सके हमारी ओर से माननीय सांसद विजय बघेल जी छ.ग. शासन से बात करे हमारी परेशानी को उनके सामने रखें माननीय लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के द्वारा आश्वासन दिया कि मैं माननीय मुख्यमंत्री जी विष्णुदेव साय जी और मंत्री जी ओ. पी चौधरी जी अपकी बातों को आपके हितों को ध्यान में रखते हुए मजबूती से रखने का प्रयास करूंगा और आपकी बातों को रखूंगा और माननीय मुख्यमंत्री जी जनहित को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे ।

