छत्तीसगढ़ में जल्द ही होगी मानसून की एंट्री...अगले तीन दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में जल्द ही होगी मानसून की एंट्री…अगले तीन दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत


रायपुर : बिपरजॉय तूफान के कमजोर होने के बाद देश के कई हिस्सों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकती है. मानसून के 21 जून तक जगदलपुर और 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 18 जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *