CRIME NEWS : 14 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...राजधानी पुलिस की कार्रवाई - Balaji 36 News

CRIME NEWS : 14 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार…राजधानी पुलिस की कार्रवाई


रायपुर। राजधानी पुलिस को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश मिले है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका ओव्हर ब्रीज के नीचे 01 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है और बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बादल बताया। बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी बादल सैनी को गिरफ्तार कर कब्जे से 14 किलो 725 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 284/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *