आज का मंथन कल का समाधान बनेगा” — अजय भसीन - Balaji 36 News

आज का मंथन कल का समाधान बनेगा” — अजय भसीन


छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की इस कार्यकाल की दूसरी कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और व्यापारियों की समस्याओं पर गहन चर्चा की। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि यह समय हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर गहन मंथन कर रहे हैं, उसी प्रकार हम व्यापारी भी अपने व्यापार से जुड़ी चुनौतियों और समस्याओं पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस समय हम गंभीरता से मंथन करेंगे तो इसका परिणाम शीघ्र ही सकारात्मक रूप में सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में चैंबर द्वारा चलाए गए अभियानों को व्यापारियों का व्यापक समर्थन मिला है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी जागरण यात्रा को व्यापारियों और आमजन से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। इसी तरह स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाया गया अभियान आया त्यौहार चलो बाजार पूरे प्रदेश में सराहा गया। इन अभियानों ने व्यापारियों को नई ऊर्जा दी और चैंबर की पहचान को छत्तीसगढ़ स्तर पर मजबूत किया।

बैठक में वर्तमान समय में व्यापारियों पर थोपे गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस शुल्क पर पुनर्विचार आवश्यक है। निर्णय लिया गया कि इस विषय पर सरकार से चर्चा करने के लिए चैंबर का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही मुलाकात करेगा। इस बैठक में भिलाई चैंबर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र, दिनकर बासोतिया, राजेश शर्मा, सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने और उनके हितों की रक्षा के लिए चैंबर लगातार सक्रिय रहेगा।

श्री भसीन ने कहा कि भिलाई चैंबर के अभियान न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं। व्यापारियों ने इन अभियानों को सराहा और चैंबर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। दूसरी कार्यकारिणी बैठक में चैंबर की सक्रियता और व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *