आज भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई कार्यालय में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी के नेतृत्व में ”मन की बात” कार्यक्रम के जरिए PM मोदी जी के मन की बात का 128वां एपिसोड सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देशवासियों को अपने ”मन की पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, कुछ दिन पहले ही 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई। 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ। इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ। ये भारत की नई सोच, Innovation और Youth Power का प्रतिबिंब बना है।
कृषि क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि पीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी देश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। साथ ही PM मोदी ने की Blind Cricket की महिला टीम की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि जिस बात की और भी अधिक चर्चा हो रही है, वो है हमारी महिला टीम का Blind Cricket World Cup जीतना। बड़ी बात यह है कि हमारी इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे, इस Tournament को जीता है। देशवासियों को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई। वाकई इस टीम का हौंसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी। वोकल फॉर लोकल के लिए सजग PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से हमेशा ‘Vocal for local’ के मंत्र को साथ लेकर चलने की बात करता हूं।
मित्रों,
सर्दियों के मौसम में पर्यटन भी एक अलग ही अनुभव होता है।
हिमालय की वादियों में प्रकृति अपनी सर्वश्रेष्ठ सुंदरता दिखाती है।
कई राज्यों में सांस्कृतिक मेलों और उत्सवों का आयोजन होता है।
मैं चाहता हूँ कि आप अपने परिवार के साथ देश के किसी सुंदर स्थान की यात्रा अवश्य करें।


अंत में,
मैं यही कहूँगा कि सर्दियों का यह मौसम हमें जीवन की सरलता, प्रकृति की शक्ति और हमारी परंपराओं का महत्व याद दिलाता है।
इस मौसम का आनंद लीजिए, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना मत भूलिए।
सर्दियों की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए।
जय हिंद
आज की बैठक में खिलावन साहु , शंकर लाल देवांगन, तुलसी साहु, गोपाल कृष्ण वर्मा, चिन्ना केशवालु, मनीष अग्रवाल, मनोज तिवारी, योगेंद्र सिंह, पारस जंघेले ,पार्षद सरिता बघेल, विजय जायसवाल, डॉ प्रदीप चौधरी, सुंदर लाल साहु, प्रेम चंद देवांगन,सूरज जायसवाल , सचिन ताम्रकार, राजेन्द्र सिंह, जाकिर हुसैन, ज्ञानदास मानिकपुरी, प्रीतम साहु,विनोद देवांगन,दीपक भोंडेकर, योजना ढहाके , दिनेश देवांगन, नरेश यादव शिव कुमार साहु आदि कार्यकर्तगण उपस्थित थे