कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIT चौपाटी को लेकर मचा बवाल - Balaji 36 News

कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIT चौपाटी को लेकर मचा बवाल


रायपुरराजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड चौपाटी को लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और पूरी रात चौपाटी में धरना दिया, जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। वहीं रायपुर नगर निगम ने सुबह 5:00 बजे तक चौपाटी खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन बावजूद इसके व्यापारी अपनी जिद पर अड़े रहे।

वहीं आज सुबह जब पुलिस क्रेन लेकर चौपाटी पहुंची तो व्यापारियों के साथ ही विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हो गई और विकास उपाध्याय क्रेन के सामने ही लेट गए।

 पुलिस ने विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया और सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं। इसके बाद नगर निगम के दल ने पुलिस के सहयोग से चौपाटी हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *