अय्यप्पा सेवा संघम, सेक्टर-2 भिलाई स्थित अय्यप्पा मंदिर में इस वर्ष 37वाँ भागवत सप्ताह यज्ञ - Balaji 36 News

अय्यप्पा सेवा संघम, सेक्टर-2 भिलाई स्थित अय्यप्पा मंदिर में इस वर्ष 37वाँ भागवत सप्ताह यज्ञ


अय्यप्पा सेवा संघम, सेक्टर-2 भिलाई स्थित अय्यप्पा मंदिर में इस वर्ष 37वाँ भागवत सप्ताह यज्ञ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ दिनांक 17 नवंबर से 23 नवंबर तक मनाया जा रहा है। पूरे सप्ताह मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण, भक्तिमय अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुगंध व्याप्त रही।
इसी क्रम में आज भागवत सप्ताह यज्ञ के पाँचवें दिवस पर रुक्मिणी स्वयंवर महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल जी ने अपनी पावन उपस्थिति से महोत्सव की शोभा बढ़ाई। उन्होंने दिव्य दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा श्रद्धापूर्वक महाभोग परोस कर यज्ञ महोत्सव का मंगल प्रारंभ किया।सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर प्रदेश के समस्त अय्यप्पा भक्तों तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और उन्नति के लिए भगवान श्री अय्यप्पा से मंगलकामनाएँ कीं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस भव्य आयोजन में अय्यप्पा सेवा संघम के अध्यक्ष श्री ई.के. एस. नायर, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भक्तगण अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूरे कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने में सहभागी बने।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *