राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट में दुर्ग यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई – 577 चालानी प्रकरण, 18 भारी वाहन और 155 छोटी गाड़ियाँ हटाई गईं - Balaji 36 News

राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट में दुर्ग यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई – 577 चालानी प्रकरण, 18 भारी वाहन और 155 छोटी गाड़ियाँ हटाई गईं


• वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के तहत जिले के प्रमुख हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड की सहायता से सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

• जांच के दौरान 18 भारी (चार पहिया/मल्टी-एक्सल) वाहनों तथा 155 ऑटो-डीलिंग की छोटी गाड़ियों को सर्विस लेन एवं मुख्य मार्ग से हटाया गया।

• मार्ग पर खड़े असुरक्षित एवं संदिग्ध श्रेणी के वाहनों को हटाकर यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाया गया।

• अभियान अंजोरा से नेहरू नगर तथा नेहरू नगर, भिलाई 3 एवं कुम्हारी टोल तक निरंतर रूप से संचालित किया गया।

• सुरक्षा की दृष्टि से तथा दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने हेतु संबंधित प्राधिकरण एवं नगर निगम की सहायता से सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई भी की जा रही है, जिससे सफर करते समय राहगीरों की दृश्यता बेहतर हो सके।

• पूरे दिन में दिवस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 577 कार्यवाही की गई ।
दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में हाई अलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा तथा किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष में दें। आपकी सतर्कता जिले की सुरक्षा को और मजबूत बनाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *