BREAKING : तेज रफ्तार हाइवा ने मॉर्निंग वॉक कर रहे ग्रामीण बैंक में मैनेजर को कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत - Balaji 36 News

BREAKING : तेज रफ्तार हाइवा ने मॉर्निंग वॉक कर रहे ग्रामीण बैंक में मैनेजर को कुचला…मौके पर दर्दनाक मौत


सूरजपुर। CG ACCIDENT BREAKING : जिले से एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को बालू लोड हाइवा ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सीताराम मांझी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ था। जो कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। तभी विश्रामपुर के एन एच 43 मार्ग में तेज रफ्तार बालू से भरे हाइवा ने उसे टक्कर मार दी और कुचल दिया। जिससे बैंक में मैनेजर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उसका सिर पहिये के नीचे आ जाने से उसका भेजा बाहर आ गया। दुर्घटना के बाद ही हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हाइवा जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *