रेलवे ट्रैक में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

रेलवे ट्रैक में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस


रायपुर। नया रायपुर के निमोरा और उपरवारा के बीच निर्माणधीन रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत निमोरा और उपरवारा गांव के बीच निर्माणधीन रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। राखी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *