पुछताछ पर जालबांधा के स्कुल से लैपटॉप चोरी करने का जुर्म किया कबुल किया।


.आर्म्स एक्ट एवं नकबजनी की धाराओं के तहत की गई कार्यवाही।
.आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी अपराध दर्ज है।
.न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *आकाश गंगा प्रेश काम्पलेक्स के पास सुपेला में एक लड़का चापड़ दिखाकर लोगो को डराने धमकाने की मुखबिर की सूचना पर घेराबेदी कर आरोपी को पकड़कर नाम पुछने पर अपना नाम कालीचरण देवराज* पिता रामु देवराज उम्र 22 साल पता पवनतरा चौंकी जालबांध जिला खैरागढ़ हाल पता सिकोला बस्ती थाना मोहन नगर *बताया जिसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी की तलाशी पर दो लेपटॉप, दो माउस एक चार्जर कब्जा पुलिस लिया गया है।* आरोपी आदतन अपराधी है उसके खिलाफ पुर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। *आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*
अपराध क्रमांक 933/2025 धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट, 305(ई), 331(4) बीएनएस,
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, प्रआर योगेश चंन्द्राकर प्र आर उपेंद्र सिंह, आरक्षक सुर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपुत,कुलदीप शुक्ला का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:- कालीचरण देवराज उम्र 22 साल पता पवनतरा चौंकी जालबांध जिला खैरागढ़ हाल पता सिकोला बस्ती थाना मोहन नगर जिला दुर्ग