हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा - Balaji 36 News

हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा


“हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” इस आदर्श वाक्य को साकार करने और धरातल और जन मानस तक पहुचने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारत के आज़ादी के अमृत महोत्सव से “हर घर तिरंगा” का नारा दे कर एक देश व्यापी अभियान का प्रारंभ किया थाl l इस वर्ष भी उस नारे को साकार करने हेतु स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देश पर और भाजपा जिला भिलाई के मार्गदर्शन मे भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” के कार्यक्रम को क्रियान्वित करने हेतु सेक्टर 6 स्थित कालीबाड़ी मे कार्यशाला का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रविशंकर सिंह जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा), सह वक्ता के गणपति जी (जिला मंत्री), अतिथि मनीष पाण्डेय जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो), संजय दानी जी (प्रदेश सहसंयोजक, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ), कारण कन्नौजे (बी.एल.ए. 1), डॉ.प्रदीप चौधरी जी (जिला संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ), गोल्डी सोनी जी (मंडल अध्यक्ष) एवं रितुराज शर्मा (हर घर तिरंगा, कार्यक्रम मंडल संयोजक), सहसंयोजक नीलम यादव, एम रवि की उपस्तिथि मे संपन्न हुआ l
मुख्य वक्ता रविशंकर जी ने उपस्तिथ समस्त कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की विस्तार मे जानकारी दी उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा के जिन कठिन परिस्थितियों का सामना कर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उसे आज की पीढ़ी को इस कार्यक्रम के माध्यम से अवगत करना आवश्यक है और मंडल में तिरंगा यात्रा, भारत विभाजन विभीषिका दिवस और घर घर तिरंगा वितरण के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दिए ।।।
मनीष पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन मे युवाओं मे इस कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ रहे देश प्रेम के बारे मे बताया और बूथ स्तर पर कार्यक्रम को ले जाने के लिए मार्गदर्शन दिए कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी द्वारा की गयी l
मंच संचालन मंडल के महामंत्री बी.पद्मनाभन द्वारा किया गया एवम् आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री सोनाली सिंगने ने किया ।।।
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल के पदाधिकारी एवम् वरिष्ठ एवम् कनिष्क कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।।
कार्यक्रम में कांति वर्मा,रामु राव, महेंद्र प्रताप सिंह, रजनीकांत पांडेय,देवा साहू, ज्योति ठाकुर,सोमेश त्रिवेद्वी, किरण भोंसले, संतोष सराफ,सुनीता गुप्ता, टिकेश्वरी साहू, अंजलि पटनायक,ज्योति सेन,सुनील पिल्लई, हिमांशु त्रिपाठी, सुजीत सोनवानी, धनमत शेट्टी, कमलेश, राजशेखर,अमन,आकाश, उपस्थित रहे ।।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *