मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के उद्देश्य से “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के उद्देश्य से “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित IIIT में Artificial Intelligence & Data Science जैसे भविष्यगामी एवं व्यावहारिक कोर्स में M.Tech करने का अवसर मिलेगा। योजना के अंतर्गत पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। साथ ही छात्रों को ₹50,000 प्रतिमाह की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी।

प्रदेश के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं, इसके लिए http://iiitnr.ac.in पर जाकर आवेदन करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *