मैत्री विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली में सत्र 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरन , विशिष्ट अतिथि संस्था के प्रबंधक श्रीमान एस सजीव जी थे ।
कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के स्वागत में “नन्हा वनस्पति” प्रदान कर किया गया । साक्षात्कार द्वारा चयनित विद्यार्थी पदाधिकारियों में स्कूल कैप्टंस, हाउस कैप्टंस और डिसिप्लिन कैप्टंस को अलंकृत कर शपथ दिलाया गया । स्कूल हेड ब्वॉय “ ऋषभ प्रधान 12 वी ” , हेड गर्ल “अंकिता कुर्रे 12 वीं “ वाइस हेड बॉय “ अनिर्बान मुखर्जी 11 वीं “और वॉइस हेड गर्ल ” श्रेया कोठारी 12 वीं “ को अतिथियों द्वारा बैच और शेस पहनाया गया तथा विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी ने पदाधिकारियों को पद की प्रतिष्ठा बनाए रखनेऔर विद्यालय के प्रति कर्त्तव्य निर्वाह के लिए शपथ दिलाया।
विद्यालय की उप प्राचार्या डॉ बीना सजीव ने हाउस कैप्टंस को हाउस की जिम्मेदारी और प्रतिस्पर्धाओं के लिए अग्रणी रहते हुए कार्य करने के लिए शपथ दिलाई। प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशी साजन ने डिसिप्लिन कैप्टंस को विद्यालय अनुशासन में अहम भूमिका निभाने के लिए शपथ ग्रहण कराया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक एवम प्राचार्या डॉ सजीता थंबी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विद्यालय गतिविधियों, अनुशासन और उत्तरोत्तर विकास की जिम्मेदारी प्रतिनिधियों के कंधों पर है।
विद्यालय की प्रतिस्पर्धाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने में हाउस कैप्टन की प्रमुख भूमिका होती है। विद्यालय डिसिप्लिन में ना केवल डिसिप्लिन कैप्टंस की अपितु प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है। सभी गणमान्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्चूओल हेअद्बोय और हेड गर्ल ने विद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार प्रस्तुत किये और विद्यालय द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारियाँ का पूरी निष्ठां के साथ करने की बात कही| इस अवसर पर संस्था के गणमान्य अधिकारी और विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन श्रीलता धावला ने किया।

