नगर पालिका परिषद जामुल में पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया - Balaji 36 News

नगर पालिका परिषद जामुल में पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया


नगर पालिका परिषद जामुल में पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जानकारी दिया कि हमारे पालिका क्षेत्र जामुल के विभिन्न वार्डो में स्थित प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हायर सेकेण्डरी स्कुलों में 71.00 लाख रूपये के लागत से संधारण एवं उन्नयन कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पार्षद निधि से नाली निर्माण, चबुतरा निर्माण, बोर खनन, भवन संधारण, पाईप लाईन विस्तार, सीसी रोड निर्माण अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लगभग 25.00 लाख रूपये के लागत से शीघ्र होगा। जिसका निविदा में प्राप्त दरो का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही राजपुत समाजिक भवन हेतु भुमि आबंटन, वार्ड क्र. 01 एवं 14 में मंगल भवन को किराये पर देने पालिका कार्यालय में कैंटिन को देने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन एवं राष्ट्रीय सहायता प्रकरण एवं सुरडुंग स्कुल में पुस्तकालय कक्ष निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया गया है। पीआईसी की बैठक में विधि एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी अहिल्या वर्मा,लोक निर्माण प्रभार खम्महन ठाकुर, जल कार्य प्रभारी रामदुलार साहू, राजस्व प्रभारी कविता विश्वाल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रभारी शांति टंडन, खा्दय आपूर्ति प्रभारी चुम्मन वर्मा, शिक्षा एवं महिला बाल विकास प्रभारी सीमा यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी, उपअभियंता के एन ताम्रकार, मुख्य सचिव आशा जंघेल, राजस्व प्रभारी हरिश साहू, मोहन वर्मा, रामु देवांगन, मेघनाथ सोनी पुरूषोत्तम सोनी उपस्थिति थें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *