मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लोगों को मिलने लगा है। इस बहुआयामी योजना के माध्यम से हितग्राहियों के बिजली बिलों में बचत हो रही है। बिजली का अधिक उत्पादन होने पर हितग्राही उसे बेच भी सकते हैं। साथ ही, ऊर्जा के इस वैकल्पिक स्रोत से पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

