सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती - Balaji 36 News

सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते रविवार को रात करीब 9 बजे भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।इससे पहले 7 जून को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तब उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तब कहा गया था कि उन्हें बस नियमित जांच के लिए भर्ती करवाया गया था और कुछ देर बाद ही कांग्रेस नेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

 अस्पताल में हुई थी नियमित जांच

सोनिया गांधी हाल के महीनों में एक से ज्यादा बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। फरवरी में भी उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते गंगाराम अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया था। वहीं जब वह शिमला में भर्ती हुई थीं तब मामूली जांच की बात कही गई थी।

 कई बार हो चुकी हैं भर्ती

हाल के वर्षों में सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कुछ महीने पहले उन्हें पेट की समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में भी उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां वे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *