https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जहां लाखों लोग एकजुट होकर मुल्क की सलामती और अमन-चैन की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं राजधानी में भी बकरीद पर मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज़ के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मुस्लिम भाई नमाज़ के बाद घर जाकर अपने – अपने बकरों की कुर्बानी देकर अल्लाह के हुक्म को पूरा करते है। फिर कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में बांटा जाता है, एक हिस्सा अपने लिए, दूसरा रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, और तीसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाता है।