कटगी। ग्राम पंचायत कटगी व खैरा (क)में शासन के निर्देशानुसार जून ,जुलाई और अगस्त माह का चांवल एक साथ वितरण किया जाना है।


जिनमें कटगी के उचित मुल्य दुकान की शिकायत कटगी पंचायत के पंचों ने कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार में जनदर्शन के माध्यम से भ्रष्टाचार की शिकायत किया था। जिनमें भौतिक सत्यापन के लिए शुक्रवार को प्राथमिक साख सेवा समिति कटगी पंजीयन क्रमांक 1459 के अध्यक्ष संतोष कश्यप और समिति प्रबंधक दीपक वर्मा समेत कटगी व खैरा (क) सेल्समैन रामस्वरूप यादव और कटगी पंचगण मौजूद रहे हैं।
जिनमें पंचों के समक्ष उचित मुल्य दुकान कटगी का निरीक्षण किया गया, जिनमें चांवल 678.42 क्विंटल की कमी पाई गई है । विक्रेता सेल्समैन रामस्वरूप यादव ने मौके पर बताया कि उचित मुल्य दुकान खैरा में अभी लगभग 50 क्विंटल चांवल उपलब्ध है, जबकि अभी जून और जुलाई तथा अगस्त माह का वितरण हेतु कटगी उचित मुल्य दुकान में 105.42 किवंटल चांवल की कमी पाया है और लगभग 573 किवंटल चांवल खैरा उचित मुल्य दुकान में कमी है। इस प्रकार उचित मूल्य दुकान संकलनकर्ता प्राथमिक साख सेवा समिति कटगी द्वारा 678.42 किवंटल चांवल की कमी किया जाना पाना गया है।
कटगी और खैरा (क) के उचित मूल्य दुकान पर कटगी के पंचों के द्वारा शिकायत के आधार पर भौतिक सत्यापन किया गया है। जिसके बाद पंचों ने पंचनामा तैयार किया है पंचनामा में लिखा गया है कि विक्रेता रामस्वरूप यादव ने बताया कि जून में वितरित किया गया खाद्यान्न को अंगूठा लगाकर आनलाईन के माध्यम से चढ़ाया गया है परन्तु भौतिक रुप से उस खाद्यान्न को वितरित नहीं किया गया है इस प्रकार उचित मूल्य कि दुकान में 678.85 क्विंटल की कमी पाई गई है जिनमें कटगी पंचायत के पंचों की शिकायत पर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।
गरीबों जनता को मिलने नि:शुल्क वाली चांवल पर सेल्समैन ने डाका डाल दिया है उपभोक्ताओं से अंगूठा का निशान लिया गया है सरकारी रिकॉर्ड में बाईजत चढ़ाई गई है लेकिन चांवल लोगों तक नहीं पहुंच पाया है सेल्समैन की भ्रष्टाचार कि भनक लगते ही कटगी पंचायत के पंच हरकत में आ गये और कलेक्टर बलौदा बाजार जनदर्शन में लिखित रूप शिकायत सौंपा गया जिसके बाद चांवल की चोरी पकड़ी गई है अब देखना यह होगा की सेल्समैन रामस्वरूप यादव पर किस प्रकार कार्यवाही होती है।
